खबर का असर: 10 साल का इंतजार हुआ खत्म, राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित, अब मिलेगी सरकारी नौकरी
सत्या राजपूत/नितिन नामदेव, रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। करीब एक दशक से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बावजूद सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कर दिए हैं।
सरकार की ओर से जारी राजपत्र में विभिन्न खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उन्हें सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
देखें नामों की लिस्ट

गौरतलब है कि लल्लूराम डॉट कॉम ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और खिलाड़ियों की मांग को सरकार तक पहुंचाया। खबरों के माध्यम से यह सवाल उठाया गया कि उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के वर्षों बाद भी खिलाड़ियों को नियुक्ति का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है। इसके बाद सरकार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE : उत्कृष्ट खिलाड़ियों पर संकट! कोई बेच रहा चाय, तो कोई चला रहा E-रिक्शा, नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी कर रहे फॉल सीलिंग, क्या मिलेगी इन्हें नौकरी?

राजपत्र में नाम प्रकाशित होने के साथ ही अब इन 156 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अब नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी और उन्हें उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सरकारी सेवा में अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर: उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सरकार ने ली सुध, खेल मंत्री वर्मा ने अधिकारियों को जल्द लिस्ट तैयार के दिए निर्देश – Lalluram
खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे खिलाड़ियों के हित में बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H