MP कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक; 6 जिलाध्यक्षों को हटाने पर फैसला, इन नेताओं पर गिर सकती है गाज!

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-लेवल बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के कई जिला अध्यक्षों की छुट्टी करने को लेकर अंतिम सहमति बन गई है।

तीन कैटेगरी में बंटे जिलाध्यक्ष, 6 की छुट्टी तय

बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों के कामकाज और परफॉर्मेंस की कड़ी समीक्षा की गई। इसके लिए संगठन ने जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन को तीन श्रेणियों- A, B और C में विभाजित किया:

A कैटेगरी: सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 जिलाध्यक्षों को A कैटेगरी में रखा गया है।

B कैटेगरी: इस श्रेणी में 45 जिलाध्यक्ष शामिल हैं, जिनके कामकाज की समीक्षा की गई। इनमें से 6 जिलाध्यक्षों को पद से हटाने का अंतिम फैसला लिया गया है।

C कैटेगरी: डेंजर जोन मानी जा रही C कैटेगरी में 15 जिलाध्यक्ष शामिल हैं, जिनकी समीक्षा अगली बैठक में होगी।

इन 6 जिलों के अध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

सूत्रों के अनुसार शुरुआती चरण में जिन 6 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों को हटाया जा रहा है उनमें शामिल हैं:

  • डिंडोरी
  • सिंगरौली
  • रायसेन
  • ग्वालियर ग्रामीण
  • अलीराजपुर
  • आगर मालवा

कुल 8 जिलाध्यक्षों की हो सकती है छुट्टी!

आज की समीक्षा बैठक में B कैटेगरी के 45 में से 6 अध्यक्षों को हटाने पर मुहर लगी है। वहीं कल C कैटेगरी के 15 डेंजर जोन वाले जिलाध्यक्षों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बैठकों के बाद प्रदेशभर में कुल 8 जिलाध्यक्षों की छुट्टी हो सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *