cctv

कितना भयानक दृश्य है! 11 हजार की लाइन पर गिरी बिजली, धमाके से थर्राया गांव, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीगोलाल खेड़ा गांव में बीती रात बारिश के दौरान प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला. यहां 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन के खंभे पर आकाशीय बिजली गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में सो रहे लोग दहशत में आ गए.
‘गाज’ गिरने की पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी, आखिर आपकी सरकार… भर्ती प्रक्रिया को लेकर योगी सरकार पर भड़के चंद्रेशखर आजाद, घेरते हुए लगाए गंभीर आरोप

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मूसलाधार बारिश के बीच अचानक एक तेज रोशनी के साथ बिजली खंभे पर गिरती है. जोरदार धमाके के साथ खंभे से चिंगारियां निकलती दिखाई दे रही हैं. गनीमत यह रही कि उस समय खंभे के पास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी.

इसे भी पढ़ें- खुल गया खजानाः हंगामे के बीच योगी सरकार ने पेश किया 59,953 करोड़ का अनुपूरक बजट, चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को दी. हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें लगा जैसे कोई बड़ा विस्फोट हुआ हो.

देखें वीडियो-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *