8230

मुख्यमंत्री जी, आखिर आपकी सरकार… भर्ती प्रक्रिया को लेकर योगी सरकार पर भड़के चंद्रेशखर आजाद, घेरते हुए लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ. भर्ती परीक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर विपक्षी दल और नेता लगातार हमलावर हैं. परीक्षा का मुद्दा यूपी विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बनकर उभरा है. इस मुद्दे को अपने पक्ष में भुनाने के लिए तमाम दल लग गए हैं. इन सबके बीच आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने योगी सरकार पर ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किया है. चंद्रशेखर आजाद ने कहा, उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रियाएं रोज़गार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बन चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें- चर्चा से बचकर रहना है! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) भर्ती इसका स्पष्ट उदाहरण है. 28 जून 2022 को विज्ञापन जारी हुआ, अक्तूबर 2022 में PET हुई, अप्रैल 2025 में मुख्य परीक्षा आयोजित हुई और अब मुख्य परीक्षा को भी एक वर्ष से अधिक बीत चुका है, लेकिन अंतिम परिणाम आज तक घोषित नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें- अब PDA का मतलब ‘पीट देगा…बस्ती की घटना पर अखिलेश पर ओपी राजभर का निशाना, सपा के MY समीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

आगे चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आखिर आपकी सरकार किस बात का इंतज़ार कर रही है? क्या यही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की डबल इंजन सरकार की रफ़्तार है, जहां भर्तियां वर्षों तक फाइलों में अटकी रहती हैं और युवा अपने भविष्य के लिए दर-दर भटकते हैं?

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *