82171415 8217

राम मंदिर चंदे का हिसाब कहां? डिंपल यादव का तीखा सवाल, कहा- ’14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवा रही सरकार’

सतीश सिंह, लखनऊ। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में जो गुप्तदान, चढ़ावा और चंदा अर्पित किया, वह आखिर कहां गया? जनता इसका जवाब चाहती है।

जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप

सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में कथित जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार हुए हैं, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। उन्होंने सवाल उठाया कि चढ़ावे की राशि का इस्तेमाल किन संस्थाओं या संगठनों के लिए किया जा रहा है।

युवाओं और बेटियों को निशाना बनाने का दावा

सपा सांसद ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर अपनी विचारधारा थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में एक विशेष सोच लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के छात्र आंदोलनों में शामिल युवाओं और विशेष रूप से बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक नाबालिग छात्राओं और उनके परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

वादे से मुकरने और एफआईआर का मुद्दा

डिंपल यादव ने छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन समाप्त होने के समय यह आश्वासन दिया गया था कि किसी भी छात्र या छात्रा पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में सरकार अपने वादे से पीछे हट गई और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को अदालत ने बरी कर दिया, अब उन्हीं 14-15 वर्ष की छात्राओं से माफी मंगवाई जा रही है, जो अनुचित है। सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार और उससे जुड़े संगठन महिलाओं और युवाओं को अपनी विचारधारा के अनुरूप चलाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता इन सवालों का जवाब चाहती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *