बांकीपुर उपचुनाव: PK के पैतृक गांव कोनार में मना जश्न, CM सम्राट ने दी जीत की बधाई

कुंदन कुमार/ अविनाश श्रीवास्तव। राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। सभी 32 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस सीट पर बीजेपी को बड़ी और बुरी हार का सामना करना पड़ा है।

पैतृक गांव कोनार में मना जीत का जश्न

प्रशांत किशोर की इस जीत पर उनके पैतृक गांव कोनार स्थित उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। गांव के लोग उनके घर पर अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं तथा डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि आज कोनार गांव का नाम एक बार फिर ऊंचा हो गया। इस गांव से निकलकर प्रशांत किशोर ने बहुत नाम कमाया है। बता दें की कोनार गांव करगहर विधानसभा क्षेत्र में है तथा सासाराम जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

सीएम सम्राट ने दी जीत की बधाई

पीके की इस जीत पर सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी है। सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

एक अच्छे व्यक्ति को बिहार सौपना चाहिए- पीके

वहीं, प्रशांत किशोर ने कहा कि, जो लोग चुनाव हार गए हैं, उनको भी अपनी ओर से बधाई दे रहे हैं। लोकतंत्र है चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लेकिन बांकीपुर का चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं था। ये चुनाव भाजपा-NDA सरकार और उसके नेतृत्व पर निर्णय लेने के लिए था। बांकीपुर की जनता ने मत दिया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को विचार करना चाहिए और बिहार के हित में बिहार में एक अच्छे व्यक्ति को बिहार की सौपनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बांकीपुर में मिली बड़ी हार पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान

ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बांकीपुर में मिली बड़ी हार पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *