bjp

अमित शाह पर बरसे यशपाल आर्य, कहा- BJP जवाबदेही से भागने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन सरकार को जवाब देना होगा

देहरादून. राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा को घेर रहा है. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बीजेपी को फिर आड़े हाथों लिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘राम मंदिर में हुई ‘चढ़ावा चोरी’ और अमित शाह के संसद से गायब रहने के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया. देश की जनता छात्रों पर की गई बर्बरता और ‘चढ़ावा चोरी’ पर सवाल पूछ रही है. जनता को बताना होगा- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? BJP जवाबदेही से भागने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन सरकार को जवाब देना होगा.’

बता दें कि विपक्ष के हमलों पर भाजपा भी लगातार पलटवार कर रही है. बीते दिनों संसद के बाहर पप्पू यादव के प्रदर्शन को लेकर सीएम धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. सीएम धामी ने एक्स पर लिखा था कि ‘भगवा और सनातन का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान बन चुका है. संसद परिसर में संत परंपरा और हिंदू आस्था का उपहास करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है. ऐसे धर्मविरोधी और कालनेमी तत्वों को भारत की राष्ट्रवादी जनता कभी माफ नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी.’

इसे भी पढ़ें : अल्पसंख्यक मोर्चा के ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में शामिल हुए CM धामी, कहा- सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को…

गौरतलब है कि बिहार के पूर्णिया क्षेत्र से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक पुजारी का वेश धारण करके संसद भवन के मकर द्वार पहुंचे और फिर दान पेटी के साथ वहां कुछ समय तक बैठे हुए थे. सपा सांसद डिंपल यादव ने पुजारी बने पप्पू यादव के पास दान पेटी रखी. फिर थोड़ी देर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस ‘दान पेटी’ में कुछ पैसे दान किए. कई अन्य सांसदों ने भी पैसे दान किए. जब राहुल गांधी समेत कई नेता उस दान पेटी में पैसे डालने के लिए गए तो सांसद पप्पू यादव ने वो पैसे अपनी जेब में डाल लिए. इसके जरिए उन्होंने यह दर्शाने की कोशिश की कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था. फिर कई विपक्षी सदस्यों ने चोर-चोर और चढ़ावा चोर कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *