Morning News Brief: ग्लासगो के रेस्तरां ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, NEET PG एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2अगस्त 2026) की खबरों में ग्लासगो के रेस्तरां ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, NEET PG एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, वंदे भारत बनी ‘लाइफलाइन, US ने नया वीजा नियम को परमानेंट किया प्रमुख रहा।

ग्लासगो के रेस्तरां ने दिखाया भारत का गलत नक्शा
Commonwealth Games 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहैन ने ग्लासगो के एक रेस्तरां में कागज के नैपकिन पर छपे भारत के अधूरे नक्शे का विरोध किया है. लवलीना के साथ बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने भी भारत के गलत छपे नक्शे पर सवाल उठाया और उसे जल्दी से जल्दी ठीक करने की अपील की.

NEET PG एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर के कई सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं. परीक्षा इस बार कड़ी निगरानी में एक शिफ्ट में होगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नीट पीजी के छात्रों को अपने घर के पास तीन एग्जाम सेंटर चुनने का मौका दिया जाएगा. इस बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडिट विंडो खोल दी है.

वंदे भारत बनी ‘लाइफलाइन
31 जुलाई की सुबह सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में समय के खिलाफ एक अनोखी जंग शुरू हुई। 36 वर्षीय मिथुन स्वैन का धड़कता हुआ दिल कुछ ही घंटों में दूसरे मरीज के सीने तक पहुंचाना था। हर मिनट की अहमियत थी, क्योंकि देरी का मतलब एक जिंदगी खो देना हो सकता था। डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस, रेलवे और सोशल वर्कर्स के बेहतरीन तालमेल ने इस मिशन को सफल बनाया।

US ने नया वीजा नियम को परमानेंट किया
अमेरिका ने बी-1 बिजनेस और बी-2 टूरिस्ट वीजा के लिए 50 देशों के नागरिकों पर 20,000 डॉलर (लगभग 16.8 लाख रुपये) तक के बॉन्ड की शर्त को स्थायी कर दिया है. यह स्थायी नियम 3 अगस्त 2026 से प्रभावी हो रहा है. अमेरिकी सरकार ने यह फैसला फेडरल रजिस्टर में जारी अधिसूचना के जरिए लिया है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि भारत फिलहाल इस लिस्ट में नहीं है, इसलिए भारतीय नागरिकों पर यह नियम लागू नहीं होगा.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश-लैंडस्लाइड : देशभर के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बाढ़, भूस्खलन (Landslide) और बादल फटने जैसी घटनाओं ने हालात गंभीर बना दिए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से 7 अगस्त तक कई क्षेत्रों में खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना ने और चिंता बढ़ा दी है। पढ़े पूरी खबर…
इंडोनेशिया में बड़ा हादसाः इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक यात्री नाव में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 41 लोग अभी भी लापता हैं. राहत और बचाव के लिए कई जहाजों को लगाया गया है. इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, फेरी में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 271 लोग सवार थे. वीडियो में जहाज से घना काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जबकि बचाव अभियान जारी रहा. पढ़े पूरी खबर...
राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों युवाओं, खासकर Gen-Z से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर नए अंदाज में सक्रिय नजर आ रहे हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा कर सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं, इससे एक दिन पहले उन्होंने NEET पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों से मुलाकात कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए। पढ़े पूरी खबर…
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर हमला: दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद समर्थकों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जबकि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़े पूरी खबर…
भारत सीमा से सटे इलाकों पर तैनात किए 250 SH-15 हॉवित्जर: पाकिस्तान ने भारत के साथ लगती अपनी पूर्वी सीमा पर सैन्य तैयारियों को और मजबूत करते हुए चीन निर्मित 250 SH-15 ट्रक-माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर की तैनाती शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, 155 मिमी की ये आधुनिक आर्टिलरी गन रणनीतिक क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से तैनात की जा रही हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में असंतोष और सुरक्षा चुनौतियों की खबरें सामने आ रही हैं। पढ़े पूरी खबर…
MNS चीफ राज ठाकरे का बड़ा दावा: देश में पिछले कुछ समय से मंदिरों में में हुए चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है, जिससे तमाम तरह के सवाल खड़े रहो रहे हैं. इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भी जुबानी जंग भी जारी है. अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बड़ा दावा करके महाराष्ट्र का सियासी पारा बढ़ा दिया है. पढ़े पूरी खबर…
पीयूष गोयल ने पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष गोयल ने रविवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से असहजता महसूस होती है। गोयल ने दावा किया कि देश का युवा वर्ग आज भी मजबूती से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m