news
|

CG News: 14 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, बोड़ला थाना क्षेत्र के बीचपारा, बोड़ला निवासी प्रगति मरकाम (14 वर्ष), पिता राजेश मरकाम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

किशोरी ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बता दें कि रविवार को ही राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता और कांकेर में भी एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *