राजधानी में लव जिहादः क्रिश जैन निकला जुम्मन अंसारी, दिल्ली से सुरक्षित रेस्क्यू हुई बेटी, आरोपी को भेजा जेल
शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में कथित ‘लव जिहाद’ और पहचान छिपाकर धर्म परिवर्तन के दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को ‘क्रिश जैन’ बताकर एक हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री की त्वरित कार्रवाई और दिल्ली पुलिस के सहयोग से भोपाल की बेटी को सुरक्षित बचाकर वापस लाया गया है।
कलावा पहनकर और फर्जी आईडी से जीता भरोसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की असली पहचान जुम्मन अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर ‘क्रिश जैन’ नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। युवती का भरोसा जीतने के लिए वह हाथ में कलावा पहनकर मिलता था और अपनी असली पहचान छिपाए रखता था। इतना ही नहीं, युवती को पूरी तरह अपने विश्वास में लेने के लिए आरोपी अपनी मां से भी उसकी बात करवाता था। शादी का झांसा देकर आरोपी युवती को भोपाल से दिल्ली ले गया, जहां पहुंचकर उसने युवती पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन (निकाह) का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
रिहायशी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगः सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग
आधी रात को मंत्री से गुहार, शुरू हुआ रेस्क्यू
जब युवती के परिजनों को पूरी स्थिति का पता चला, तो आधी रात को ही पीड़िता के पिता ने प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग को फोन कर मदद की गुहार लगाई। मामले को संवेदनशील समझते हुए मंत्री ने तुरंत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद भोपाल और दिल्ली पुलिस की संयुक्त तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को दिल्ली से सुरक्षित भोपाल वापस लाया गया।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मनोज पटवा थाना प्रभारी, निशातपुरा ने बताया मामला दर्ज कर आरोपी जुम्मन अंसारी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने फर्जी पहचान बताकर युवती को गुमराह किया था।
मुख्यमंत्री ‘जन विश्वास अभियान’ पर मुख्य सचिव सख्तः अधिकारियों को दिए निर्देश-निराकरण
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m