neet 8216 8217

NEET पेपर लीक पर प्रयागराज से हुंकार भरेंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ संवाद में युवाओं से करेंगे बात

सतीश सिंह, प्रयागराज. नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस अब आंदोलन को नया राजनीतिक आयाम देने जा रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देशभर के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी छात्र अभियान का तीसरा और अहम पड़ाव माना जा रहा है.

कांग्रेस के अनुसार, प्रयागराज में होने वाले इस संवाद में प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे. कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी और उनके सुझाव भी लिए जाएंगे. पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी, जबकि दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित किया गया. अब तीसरा चरण प्रयागराज में होगा और इसके बाद 9 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित छात्र रैली के साथ अभियान का समापन करने की योजना है. हालांकि दिल्ली सरकार से कार्यक्रम की अनुमति अभी मिलनी बाकी है.

इसे भी पढ़ें : मानसून सत्र से पहले सीएम योगी का विपक्ष को संदेश- ‘हंगामा नहीं, जनता के मुद्दों पर हो सार्थक बहस’

हसीब अहमद ने बताया कि प्रयागराज के छात्र संवाद में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों का माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं. कांग्रेस का मानना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है. ऐसे में राहुल गांधी सीधे छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का संदेश देंगे. प्रयागराज का यह कार्यक्रम आगामी दिनों में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के राजनीतिक अभियान का महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *