240

UP-जापान रिश्तों में पर्यटन का नया रंग, 240 सदस्यीय दल करेगा काशी, आगरा और लखनऊ का दौरा

सतीश सिंह, लखनऊ. नई दिल्ली में ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ के सम्पन्न होने के बाद जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार (20 अगस्त) को उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेगा. ऐसे में पर्यटन विभाग ने जापानी मेहमानों के लिए ऐतिहासिक स्थलों के साथ ब्रज की परंपरा, बौद्ध विरासत, काशी की आध्यात्मिकता, खान-पान और वेलनेस पर्यटन से रूबरू कराने की योजना बनाई है.

20 अगस्त से प्रदेश के भ्रमण पर निकलने वाला जापानी प्रतिनिधिमंडल पहले दिन आगरा पहुंचेगा, जहां ब्रज की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं के साथ स्वागत होगा. इस दौरान मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मेहमानों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दल ताजमहल का दर्शन कर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें : सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड के साथ विकासः वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की दिशा में बड़ा कदम, यूपी-जापान साझेदारी से निवेश और रोजगार के अवसर

लखनऊ में 21 अगस्त को मंत्री जयवीर सिंह प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करेंगे. बैठक में उत्तर प्रदेश की बौद्ध पर्यटन क्षमता, वेलनेस, मेडिटेशन, अनुभव आधारित पर्यटन, खान-पान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने पर मंथन होगा. दोनों पक्ष खेल पर्यटन और साहित्यिक-सांस्कृतिक सहयोग की संभावनाओं पर भी बात करेंगे.

सारनाथ की यूनेस्को पहचान से बढ़ी संभावनाएं

प्रदेश में सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशांबी और संकिसा जैसे प्रमुख बौद्ध स्थल हैं. हाल ही में सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने से बौद्ध पर्यटन को वैश्विक पहचान मिली है. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश और जापान बुद्ध संस्कृति, सभ्यता और विरासत साझा करते हैं. लेकिन पर्यटन सहयोग की संभावनाएं इससे कहीं अधिक व्यापक हैं. उन्होंने कहा कि मेहमानों को सिर्फ पारंपरिक स्थल ही नही दिखाया जाएगा, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य का वास्तविक अनुभव कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पर्यटन संबंध तब मजबूत होते हैं, जब पर्यटक अनुभव लेकर लौटते हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को दल लखनऊ से वाराणसी जाएगा. वहां जापानी मेहमान सारनाथ का भ्रमण करेंगे और गंगा घाटों पर गंगा आरती का अनुभव लेंगे. वहीं लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी की मान्यता मिलने के बाद खान-पान पर्यटन को भी महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को वाराणसी से प्रतिनिधिमंडल की यूपी यात्रा समाप्त होगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *