8230

बाहर सुरक्षा, तभी भीतर चिंतन… योगी बोले- सुरक्षित माहौल में ही जमीन पर उतरते हैं स्वस्थ विचार

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ के लिए राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि किसी बंद चैंबर में बैठकर सुखद माहौल में हम चिंतन तभी कर सकते हैं, जब बाहर सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण हो. एक सुरक्षित माहौल में ही स्वस्थ विचारों को जमीनी धरातल पर उतारा जा सकता है और हम समृद्धि की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं. यूपी पुलिस की थीम भी यही है- ‘आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प.’

एक सुरक्षित माहौल में ही स्वस्थ चिंतन संभव है, स्वस्थ विचारों को जमीनी धरातल पर उतारा जा सकता है और इसी सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में समृद्धि की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस की थीम भी इसी संकल्प से जुड़ी है- ‘आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प’.

इसे भी पढ़ें : ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर फंसे स्वामी रामभद्राचार्य, न्यायालय ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

2017 के बाद हमने प्रदेश में व्याप्त हताशा और निराशा के माहौल को दूर करते हुए, Policy Paralysis से प्रदेश को उबारने का काम किया. हमने Police Reforms को भी प्रभावी ढंग से लागू किया. आज उत्तर प्रदेश पुलिस के STF एवं विभिन्न विंग से जुड़े सिविल पुलिस के 16 अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रपति वीरता पदक तथा 10 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. सभी को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की Zero Tolerance की नीति को यूपी पुलिस प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाती रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *