| | | |

तुलसी के प्रयोग से दूर करें सिर दर्द

तुलसी जी का हिंदू धर्म बहुत महत्व है, तुलसी के प्रयोग से आप सिर दर्द से छुटकारा पा सकते है, आइये जानते हैं, तुलसी जी का कैसे प्रयोग करें, जिससे हमारा  किसी भी प्रकार का सिरदर्द ठीक हो जाए।

1. सिर पीड़ा में तुलसी के मुख्य पत्तों का चूर्ण अथवा तुलसी के बीजों का चूर्ण कपड़े में छानकर सूंघने से आराम होता है।
2. तुलसी पत्र 35, सफेद मिर्च 2, तुनिया 10 नग — इनको जल में पीसकर रस निकालकर नस्य (नाक द्वारा सेवन) लेने से पुराना सिर दर्द दूर होता है।
3. तुलसी पत्र और दो-तीन कालीमिर्च पीसकर रस निकालकर नस्य लेने से आधे सिर (माइग्रेन) का दर्द दूर हो जाता है।
4. वन तुलसी के फूल और कालीमिर्च को जलते कोयले पर डालकर उसका धुआं सूंघने से सिर का कठिन दर्द भी ठीक हो जाता है।
5. श्यामा तुलसी की जड़ को चंदन की तरह घिसकर लेप करने से भी सिर दर्द मिटता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *