ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई,I PAC रेड का मामला

कोलकाता-पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आज आई पैक (I PAC) मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने याचिका दी थी, ममता बनर्जी जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री थीं तो वह कोलकाता में स्थित I PAC के दफ्तर में तब पहुंच गईं, जब ED ने वहां रेड की थी. बनर्जी इस रेड के दौरान वहां से कई दस्तावेज अपने साथ ले गई थीं.

ED ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पर दखलंदाजी का आरोप लगाया है. उसने ममता बनर्जी के अलावा राज्य के तत्कालीन डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस के पूर्व कमिश्नर मनोज कुमार को भी पक्षकार बनाया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है. दूसरी तरफ ममता बनर्जी की तरफ से दाखिल हलफनामे मे ED पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हलफनामे मे ममता ने कहा है कि ईडी अधिकारियों ने कोलकाता में आईपैक कार्यालयों में तलाशी के नाम पर टीएमसी का गोपनीय और चुनावी रणनीति से जुड़ा डेटा चुरा लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *