silver price today

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल, दिल्ली से लेकर मुंबई तक; जानें आज का भाव

Silver Price 24 Nov 2026: देश में चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है. पिछले कई दिनों से लगातार जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है. मंगलवार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते देश के सर्राफा बाजार बंद हैं. हालांकि, इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया था.

MCX पर 4.32 फीसदी महंगी हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.32 फीसदी यानी 6,392 रुपये बढ़कर 1,54,205 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत सभी टैक्स मिलाकर 1.57 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी का भाव 1,52,625 रुपये प्रति किलो रहा.

आपके शहर में चांदी का दाम 

शहर   10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी 
दिल्ली  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
मुंबई  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
कोलकाता  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
चेन्नई  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
पटना  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
लखनऊ  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
मेरठ  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
अयोध्या   ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000
कानपुर  ₹1,750 ₹17,500    ₹1,75,000

ये भी पढ़ें: 

अलग-अलग बाजारों में चांदी के अलग रेट

बुलियंस के अनुसार चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में चांदी 43.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का भाव 1,75,000 रुपये प्रति किलो है.

Petrol Diesel Price Today: महंगा हुआ कच्चा तेल; क्या भारत में भी बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का दाम? चेक करें आज का ताजा रेट 

खरीदारी से पहले जरूर चेक करें भाव

चांदी की कीमतें अलग-अलग शहरों और बाजारों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण अलग हो सकती हैं. ऐसे में चांदी के गहने या सिक्के खरीदने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर पता कर लें.

ये भी पढ़ें:  Nvidia में लौटते ही जेन्सेन हुआंग की चांदी! 24 घंटे में छाप डाले 31.7 अरब डॉलर, बिलियनेयर्स लिस्ट में लगाई लंबी छलांग

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *