ट्यूशन टीचर की हैवानियत ने दहलाया दिल, 4 साल की मासूम को वॉशिंग मशीन में दी ऐसी दर्दनाक सजा… थाने से लेकर मंत्री दरबार तक गूंजी चीखें!
मथुरा में एक ट्यूशन टीचर द्वारा 4 साल की मासूम बच्ची को वॉशिंग मशीन में खड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है, जिससे उसके कान और गाल पर गंभीर चोटें आईं. इस मामले में पुलिस की शुरुआती ढिलाई के बाद राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है.