Bihar Crime: महिला का था गांव के युवक से अवैध संबंध, शादी करने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Bihar Crime News: रेखा कुमारी ने आरा मुफस्सिल थाने में अपने पति संतोष यादव के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसी बीच 22 नवंबर की सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिपरहियां गांव स्थित हसनपुरा नाला के दक्षिण की ओर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है.