Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक को घर पर ही खूबसूरत बनाया जा सकता है. रंग-बिरंगे रिबन, मोती, गोटा-पट्टी और छोटे मिरर व स्टोन की मदद से साधारण डांडिया स्टिक को आकर्षक लुक दिया जा सकता है. इन आसान तरीकों से आप अपने पारंपरिक आउटफिट से मैच करती डांडिया स्टिक तैयार कर सकती हैं. सजावट करते समय ध्यान रखें कि स्टिक पकड़ने में आरामदायक रहे और सभी सजावटी चीजें मजबूती से चिपकी हों.