नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म
Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के घर 10 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ है. हंसराज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी दी और कैप्शन में लिखा, ‘जय मां काली, बहुत बहुत धन्यवाद महादेव.’ बेटी के जन्म के साथ ही कोमल का मैटरनिटी फोटोशूट भी चर्चा में है. डार्क ब्राउन फ्लोर-लेंथ गाउन, सफेद मोतियों की जूलरी और हल्के मेकअप में उनका लुक खूबसूरत नजर आ रहा है. वहीं, हंसराज ऑफ-व्हाइट शर्ट, डार्क ट्राउजर और रुद्राक्ष एक्सेसरीज में दिखाई दिए.