Aaj ka Mausam: दिल्ली से बिहार तक,16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी
Weather Update 30 October 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 30 अक्टूबर को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. वहीं, आज, 30 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.