Betul murder case: जिस पत्नी ने दर्ज कराई पति की गुमशुदगी, उसी पर हत्या का आरोप, डॉग स्क्वॉड ने जंगल में खोज निकाली लाश
Betul murder case: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में संदीप यादव की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया. पुलिस के मुताबिक, पत्नी सागर यादव ने कथित प्रेमी ओमप्रकाश यादव के साथ मिलकर संदीप की हत्या की और शव ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में दफना दिया. 22 नवंबर को डॉग स्क्वॉड की मदद से करीब तीन किलोमीटर अंदर नाले के पास रेत में दबा शव बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.