UP Sweets New Rule: अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी यूज बाय डेट, यूपी में नया नियम लागू, जानें क्या बदला
UP Sweets New Rule: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से खुली और पैक्ड मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ यानी उपयोग की अंतिम तारीख बताना अनिवार्य हो गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आदेश के बाद लखनऊ में तीन मिठाई की दुकानों का रियलिटी चेक किया गया. दो दुकानों पर तारीख का टैग नहीं मिला, जबकि तीसरी दुकान पर MFG और ‘बेस्ट बिफोर’ की जानकारी दर्ज थी. इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्राहकों को मिठाई की ताजगी और सेवन की अवधि के बारे में जानकारी देना है.