NMC MBBS Exam: MBBS छात्रों को एक और मौका, NMC ने मर्सी अटेम्प्ट को दी मंजूरी; जानें किसे मिलेगा फायदा
NMC MBBS Exam: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 15 अक्टूबर को MBBS छात्रों को राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2019-20 से दाखिला लेने वाले पात्र छात्रों को फर्स्ट प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए एक अतिरिक्त मौका देने की अनुमति दी है. इस एकमुश्त छूट को मर्सी अटेम्प्ट कहा गया है. हालांकि, इसका लाभ केवल निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले छात्रों को मिलेगा. MBBS कोर्स पूरा करने की अधिकतम समय सीमा दाखिले की तारीख से 10 साल ही रहेगी.