‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज
Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर को रिलीज हो गया है. फिल्म में यामी मोहिनी नाम की नई बहू का किरदार निभा रही हैं, जिसके आने के बाद अवस्थी परिवार में कई रहस्यमयी घटनाएं सामने आती हैं. ‘भाभी डायन है’ वाले रहस्य के साथ फिल्म में कॉमेडी, फैंटेसी, पारिवारिक ड्रामा और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा. बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.