Muzaffarnagar में नशे के तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 61 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर को PIT NDPS एक्ट में भेजा जेल
Muzaffarnagar में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। खतौली में 61 मुकदमों वाले चिन्हित हिस्ट्रीशीटर गौरव उर्फ गौरा पर PIT NDPS Act के तहत हुई कार्रवाई के बाद उसे हरिद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और चिन्हित अपराधियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा मजबूत करना है।