Pratapgarh murder: पत्नी के अवैध संबंधों का किया विरोध, तो गंवानी पड़ी जान… प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Pratapgarh murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 45 वर्षीय बर्तन विक्रेता उमाशंकर उर्फ गुड्डू का शव गुरुवार सुबह शीतलमऊ नहर के पास एक गड्ढे में मिला. उनके सिर और छाती पर ईंटों से चोट के निशान थे. भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सुमन देवी और उसके कथित प्रेमी शहंशाह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के कथित रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.