राम मंदिर चंदा मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी, अब आगे क्या होगा? कार्रवाई पर नजर
Ram Mandir Donation Theft News: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है. तीन सदस्यीय एसआईटी ने इससे पहले 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को दी थी, जिसके आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी.