रामायण के ‘रावण तांडव’ में यश ने लूटी महफिल, लेकिन एआर रहमान के म्यूजिक से क्यों खफा हुए लोग?
Ramayan movie: फिल्म ‘रामायण’ के नए गाने ‘रावण तांडव’ में यश के रावण अवतार को दर्शकों की तारीफ मिल रही है, लेकिन एआर रहमान के संगीत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स ने गाने के म्यूजिक को उम्मीदों के मुताबिक नहीं बताया, जबकि कुछ ने सीक्वल में दूसरे म्यूजिक कंपोजर को मौका देने की मांग की है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान और हंस जिमर संभाल रहे हैं.