Ranthambore Tiger Reserve: 1 अक्टूबर से रणथंभौर में फिर शुरू होगी सफारी, मुख्य जोन खुलेंगे, जानें क्या बदला
Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2026 से नया पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है. मानसून के दौरान बंद रहने वाले मुख्य जोन 1 से 5 फिर पर्यटकों के लिए खुलेंगे. वन विभाग ने सफारी मार्गों की मरम्मत, करीब 280 गाइडों के मूल्यांकन और पर्यटक सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं. गणेश धाम पर इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित किया जा रहा है, जबकि नियम तोड़ने वाले गाइड और ड्राइवरों पर सख्ती की तैयारी है. पर्यटकों की बढ़ती मांग के बीच दो नए जोन शुरू करने के लिए NTCA से अनुमति भी मांगी गई है.