बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने पर बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को खुला पत्र लिखा है. इमाम ने कहा कि उन्हें जिस संदर्भ में याद किया गया, वह बेहद अपमानजनक और तथ्यात्मक रूप से गलत लगा. उन्होंने अपने 44 साल के करियर और प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए शो से स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की है.