Eetha Trailer: नौवारी साड़ी, हरी चूड़ियां और लावणी का जलवा…लावणी की दुनिया में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज
Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज हो गया है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं. अजय अतुल ने फिल्म का संगीत तैयार किया है. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.