भारत को बड़ी राहत, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट, BCCI ने दी हरी झंडी
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में पास कर दिया है. भारत के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि टीम पहले से कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है.