Who is Vinod Tawde: बिहार में दिखाया संगठन का दम, अब यूपी में अगली परीक्षा, कौन हैं विनोद तावड़े?
Who is Vinod Tawde: बीजेपी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया है. यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब तावड़े की राजनीतिक यात्रा एक बड़े उतार-चढ़ाव से गुजरकर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है. 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद उनकी सियासत पर सवाल उठे थे, लेकिन संगठन में काम करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह मजबूत की.