bankipur bypoll 13868

Bankipur Bypoll: 24वें राउंड में प्रशांत किशोर 13,868 वोटों से आगे, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

कुंदन कुमार, पटना। बांकीपुर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच 31 में से 24वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा पर अपनी बढ़त 13,868 वोटों तक बढ़ा ली है। बांकीपुर का विधायक बनने से प्रशांत किशोर अब महज कुछ राउंड की गिनती से दूर हैं। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर का यह पहला चुनाव है, जिसमें वह बीजेपी की पंरपरागत सीट कहे जाने वाली बांकीपुर सीट पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

प्रशांत किशोर को 13,868 वोटों की बढ़त

24वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 48,434  मत प्राप्त कर बीजेपी के नीरज सिन्हा पर कुल 13,868 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। नीरज सिन्हा को 34,566 वोट मिले हैं। वहीं, राजद की रेखा गुप्ता शुरू से ही काफी पीछे चल रही हैं, जिन्हें 20वें राउंड की गिनती होने के बाद तक महज 11,197 वोट मिले हैं।

जश्न में डूबे कार्यकर्ता और समर्थक

पीके की मजबूत बढ़त को देख पटना स्थित कार्यालय से लेकर सड़कों तक पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। समर्थक और कार्यकर्ता एक-दूसरे को पीले रंग का गुलाल लगाकर, मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़े की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस दौरान ‘बांकीपुर का बेटा कैसा हो, प्रशांत किशोर जैसा हो’ के नारे भी लगाए जा रहे हैं।

पत्नी जाह्नवी ने लोगों का किया धन्यवाद

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा कि, मैं बांकीपुर के लोगों को दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने (प्रशांत किशोर) इस जीत के लिए बहुत मेहनत की है। बता दें कि प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास पेशे से डॉक्टर हैं। वह असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- ‘पप्पू यादव को मारना है’, जानलेवा हमले के बाद सांसद का बड़ा दावा, बोले- 10 बार आ चुका है कॉल

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *