video

VIDEO : सड़क किनारे घूम रहा खूंखार तेंदुआ कैमरे में कैद, ग्रामीणों में मचा हड़ंकप

Chhattisgarh : सुरेश परतागिरी, बीजापुर. जिले के कुटरू बफर एरिया में बुधवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. कुटरू-मंगापेटा मार्ग के किनारे बैठे तेंदुए को राहगीरों ने देखा और उसका वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया.

जानकारी के मुताबिक, रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर अचानक सड़क किनारे तेंदुए पर पड़ी. उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में घटना को कैद कर लिया गया. वन विभाग को घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के गांवों में मुनादी कर सतर्क कर रही है. साथ ही ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल या सुनसान क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. विभाग की टीम लगातार गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

इस मामले पर इंद्रावती के उपनिदेशक संदीप बल्गा ने कहा कि हमारे पास इसकी सूचना आई है, हमारे द्वारा गश्त टीम को एरिया में भेज दिया गया है और मुनादी भी विभाग कर्मचारियों द्वारा गाँव मे कराई जा रही है. ट्रैप कैमरे से क्षेत्र में निगरानी कराई जा रही है.

देखें वीडियो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *