video

VIDEO : सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया मालिक

नरेश शर्मा, रायगढ़. इंसान और पालतू कुत्ते के बीच वक्त के साथ ऐसा गहरा रिश्ता बन जाता है, जो एक-दूसरे के जीने की वजह बन जाती है. लेकिन इस निस्वार्थ प्रेम का सबसे दुखद पहलू बिछड़ जाना है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

कुत्ते के शव से लिपटकर रोया मालिक

दरअसल, रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के पास बुधवार को सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उसका मालिक मौके पर पहुंचा. सड़क पर खून से लथपथ कुत्ते के शव से लिपटकर वह फूट-फूटकर रोता रहा.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

काफी देर तक वह अपने पालतू की लाश से अलग होने को तैयार नहीं हुआ. घटना के दौरान मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इस मार्मिक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *