rekha gupta
|

CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से बात कर सुनीं समस्याएं

CM Rekha Gupta Visit Lal Bahadur Shastri Hospital: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2 अगस्त को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। सीएम रेखा गुप्ता मरीजों और उनके परिजनों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम रेखा ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर भी दी। दिल्ली मुख्यमंत्री मे मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल जाकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उनके अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। यही संवाद बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने आगे लिखा- अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक सुधार तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हमारी सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है। दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *