crpf
|

असम CRPF कैंप में जवान ने अपने साथियों को गोलियों से भूना, फिर की खुदकुशी

असम में CRPF कैंप के अंदर आपसी गोलीबारी का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को असम के नागांव में कटिमारी 34 बटालियन CRPF कैंप के अंदर एक जवान ने अपने 3 साथियों को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. ताजा जानकारी के अनुसार इस घटना में 3 CRPF जवानों की मौत हो चुकी है वहीं 1 गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

असम CRPF कैंप में खूनी खेल, जवान मे साथियों को मारी गोली

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए जवानों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के तौर पर हुई है. वहीं घायल जवान की पहचान माने गोविंद श्रीपुल के तौर पर हुई है. गुस्साए जवान ने दूसरी गोली अपने साथी रामनवल सिंह यादव पर चलाई, वे वहां पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आए थे. गोली लगते ही उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

दो साथियों की हत्या के बाद जवान ने की खुदकुशी

उसके बाद उसने माने गोविंद श्रीपुल पर गोली चलाई, जिससे वे घायल हो गए. उनको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों के मुताबिक, दो साथियों की जान लेने के बाद बल्लानी प्रेमाबारम बैरक में गया और खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई. अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो जवान अपने ही साथियों की जान लेने पर उतारू हो गया. उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. पूरे मामले की जांच जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *