फिरोजपुर में चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, राहुल गांधी से कांग्रेस से बाहर करने की अपील

फिरोजपुर: पंजाब में अब चन्नी और वडिंग गुट आमने सामने आ चुके हैं. जो विरोध एक दूसरे को लेकर अब तक दबे स्वरों में हो रहता था वह अब खुलकर सामने आ चुका है. इसका बड़ा असर फिरोजपुर में देखने को मिला, जब शहर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के कई विवादित पोस्टर लगाए गए.

इस पोस्टर को देख कर साफ नजर आ रहा है कि यह चन्नी के विरोध में लगाया गया है. इन पोस्टरों में चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर को “RSS” लिखी टी-शर्ट में दिखाया गया है. वहीं ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा है—”राहुल गांधी जी, सुनो कांग्रेसियों की पुकार… चन्नी को कांग्रेस से बाहर भगाओ.” ये पोस्टर फिरोजपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं. इस पोस्टर को देखने के बाद चन्नी गुट में नाराजगी बढ़ गई है. हालांकि, इन पोस्टरों के सामने आने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.अब देखना होगा कि कांग्रेस हाईकमान या चरणजीत सिंह चन्नी इस पोस्टरबाजी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *