जालंधर सिविल अस्पताल में भीषण आग, निक्कू वार्ड में मची अफरा-तफरी; गर्भवती महिलाओं और नवजातों को सुरक्षित निकाला

जालंधर. जालंधर के सिविल अस्पताल में आगजनी की घटना सामने आई है. यह आग निक्कू वार्ड में आज सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लगी. आग लगते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई. सभी अपने बच्चों की जान बचाने यहां वहाँ भागते नजर आए. घटना के समय वार्ड में 4 बच्चे भर्ती थे. अच्छी बात यह रही कि समय रहते अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे वार्ड को खाली कराया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, एसी के ज्यादा गर्म होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद एसी में आग लग गई. देखते ही देखते एसी से काले धुएं के गुबार निकलने लगे और आग ने आसपास रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में पूरे वार्ड में घना धुआं फैल गया. सभी का धुआं के कारण दम घुटे जैसे लगने लगा.आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद वार्ड में भरे धुएं को बाहर निकालने का काम किया गया.

बिजली के तार जलकर खाक

दमकल अधिकारियों के अनुसार, एक एसी में लगी आग का असर दूसरे एसी और कमरे की बिजली की वायरिंग पर भी पड़ा. इससे कई बिजली की तारें जल गईं. लगातार हालात बिगड़ रहे थे. जब आग लगी तब करीब 10 से 20 प्रेग्नेंट महिलाएं भर्ती थीं. फायरकर्मियों ने समय रहते पूरे वार्ड को खाली करा लिया और सभी मरीजों को दूरे वार्ड में शिफ्ट किया गया.

अस्पताल के सुरक्षा इंचार्ज ने बताया कि राहत की बात यह है कि हादसे में किसी जान नहीं गई और सभी मरीज व बच्चे सुरक्षित हैं. हालांकि, आग की चपेट में आने से बेड, गद्दे, बिजली के उपकरण और अन्य सामान जल गया. आग के कारण कमरे की दीवारें भी काली पड़ गई हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *