जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग, अवैध शराब की रेड के दौरान आरोपी गोलियां चलाकर फरार

जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम पर एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी चकित रह गए कि आखिर आवाज कहां से आई, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग की टीम को क्षेत्र में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर अधिकारी डीसी नामक युवक के घर पर छापेमारी करने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान युवक ने टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। खुद के बचाने के लिए सभी तीतरबितर होने लगे। वहीं, आरोपी वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है साथ ही वहां आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *