चुनावी रणनीतिकार PK पहली बार लड़े चुनाव, कार्यकर्ताओं बोले, नितिन नवीन की सीट झांकी, पूरा बिहार अभी बाकी

पटना। ​बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों ने भूचाल ला दिया है। पटना स्थित जनसुराज कार्यालय में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर PK और बांकीपुर शीर्ष पर ट्रेंड कर रहे हैं। यहां का माहौल किसी त्योहार से कम नहीं है जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है।

​शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त

​बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। कुल 31 राउंड में वोटों की गिनती होनी है, जिसमें शुरुआती 7 राउंड के परिणामों ने सभी को चौंका दिया है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) इन शुरुआती राउंड्स में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस कड़े मुकाबले में दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तीसरे नंबर पर तेजस्वी यादव की पार्टी चल रही है।

​पंचायत स्टाइल में जश्न और भावुक हुए कार्यकर्ता

​जनसुराज ऑफिस में जश्न का रंग ऐसा छाया कि कार्यकर्ता लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के अंदाज में थिरकते नजर आए। जीत की इस शुरुआती खुशबू ने कार्यकर्ताओं को इतना भावुक कर दिया कि एक कार्यकर्ता रिजल्ट देखकर फूट-फूटकर रो पड़ा। वहीं, महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर औरी होली खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नितिन नवीन की यह सीट तो महज एक झांकी है असली परिवर्तन के लिए पूरा बिहार अभी बाकी है। दूसरी ओर मुकाबले की सरगर्मी के बीच बीजेपी खेमे में भी हलचल है, जहां रिजल्ट से पहले ही 200 किलो लड्डू बनवाए गए थे।

​क्यों हो रहा है यह उपचुनाव?

​यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सीट पर कराया जा रहा है। नितिन नवीन ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर लगातार पांचवीं बार शानदार जीत दर्ज की थी। खास बात यह है कि भाजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र में (जब 1995 में इसका नाम पटना पश्चिम हुआ करता था तब से लेकर अब तक) कभी भी हार का सामना नहीं किया है। ऐसे में जनसुराज की यह शुरुआती बढ़त इस पारंपरिक गढ़ में बड़े राजनीतिक फेरबदल का संकेत दे रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *