lock upp

Lock Upp 2: शो में हुई हिना खान की एंट्री! आमने-सामने होंगी शिल्पा शिंदे और हिना, सालों बाद होगा फिर रीयूनियन

Hina Khan Shilpa Shinde Reunion in Lock Upp 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ हर एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है क्योंकि कंटेस्टेंट के बीच तीखी झड़पें हो रही हैं. 

कुछ दिनों से हिना खान के लॉक अप में आने की खबरें आ रही थीं. हाल ही में मेकर्स ने आखिरकार उनके आने की पुष्टि करते हुए एक नया प्रोमो जारी किया है. जजमेंट डे के प्रोमो वीडियो में हिना खान और उर्फी जावेद जनता की आवाज के रूप में नजर आईं.

लॉकअप 2 में आएंगे हिना खान

जजमेंट डे में हिना खान और उर्फी जावेद जनता की आवाज के रूप में शो में आएंगी. इस दौरान हीना खान पांच ‘एट रिस्क’ कैदियों वरुण यादव, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे और पामेला सेरेना से पूछताछ करेंगी. वीडियो की शुरुआत उर्फी से होती है, जो सभी पांचों कैदियों में से सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है? वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा दोनों शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं. अपनी वजह बताते हुए, हर्षद बताते हैं, “ऐसे ऐसे कमेंट्स मारेंगी जिससे आदमी प्रोवोक हो जाए…” वहीं हिना हर्षद से कहती हैं, “लेडीज एंड जेंटलमैन, वो आपके लिए शिल्पा शिंदे हैं…” 

कौन होगा ‘लॉकअप 2’ से बाहर?

शो में अपूर्वा मुखीजा धीरज धूपर का नाम लेंगी, शिल्पा शिंदे राम कपूर का नाम लेंगी और वहीं दूसरी ओर शिवांगी हर्षद चोपड़ा का नाम लेकर सबको चौंका देंगी. जजमेंट के दिन एक एलिमिनेशन होगा और ‘एट रिस्क’ घरवालों में से वरुण यादव, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे, पामेला सेरेना शो छोड़ते हुए दिखेंगे. 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *