top news today

MP TOP NEWS TODAY: 04 अगस्त को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 04 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

MP Cabinet Meeting: कवच योजना को मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा लाभ, शैक्षणिक कैडर के लिए चौथे वेतनमान को मंजूरी, इन कामों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के कल्याण को सर्वोच्च महत्व देते हुए सहकारिता विभाग की कवच ​​योजना को मंजूरी दी, जिससे सहकारिता विभाग के लगभग 5 हजार किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

‘जो एक बार MP आता है, फिर वापस नहीं जाता!’ मुंबई में निवेशकों से बोले CM डॉ. मोहन; ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

मध्यप्रदेश में टेलीकॉम सेक्टर में निवेश आकर्षित करने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 4 अगस्त को ‘इंवेस्टर राउंड टेबल’ मीटिंग आयोजित की गई। इस राउंड टेबल मीटिंग में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बड़ी संख्या में निवेशक मौजूद थे। कार्यक्रम में निवेश के साथ-साथ रोजगार, कनेक्टिविटी और मध्यप्रदेश की खासियतों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि ग्वालियर में अगले दो से तीन माह में टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन का भूमि-पूजन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

विश्वस्तरीय टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा ग्वालियर, CM डॉ. मोहन ने कहा- मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ने मिलकर ग्वालियर में टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया है। गत ढाई वर्ष में राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों- नियमों के कारण मध्यप्रदेश में लगभग हर क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश प्राप्त हुआ है। यह क्रम निरंतर जारी है। पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक निवेश अनुकूल और आकर्षक नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों से मध्यप्रदेश को देश-विदेश के निवेशकों का अभूतपूर्व विश्वास प्राप्त हुआ है और बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उद्योग जगत का यह विश्वास प्रदेश की पारदर्शी नीतियों और सुशासन का सबसे बड़ा प्रमाण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर HC में सुनवाई: BJP नेताओं और चुनाव आयोग को नोटिस, खतरे में निर्वाचित सांसदों की कुर्सी?

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एक बड़ा संवैधानिक मोड़ सामने आया है। चुनाव में धांधली और नियमों की अनदेखी के आरोपों के बीच अब प्रदेश के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों की सदस्यता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है, जिससे राज्य के सियासी गलियारों में अचानक खलबली मच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

MP कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक; 6 जिलाध्यक्षों को हटाने पर फैसला, इन नेताओं पर गिर सकती है गाज!

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-लेवल बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के कई जिला अध्यक्षों की छुट्टी करने को लेकर अंतिम सहमति बन गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन: दतिया कार्यकारिणी की भंग, आदेश जारी

मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव में कांग्रेस से मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी ने दतिया की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

MP में फिर फंसा प्रमोशन में आरक्षण: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, SC की ओर टिकी निगाहें, इधर शुरू हुई सियासत

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर एक बार फिर पेंच फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट में लगी विशेष अनुमति याचिका के चलते इस केस की सुनवाई टल गई। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका का निपटारा होने के बाद सुनवाई की बात कही है। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट की ओर इस केस के फैसले को लेकर निगाहें टिक गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

फसल बीमा में 944 करोड़ के कथित घोटाले का मामला हाईकोर्ट पहुंचाः CBI या SIT जांच की मांग

मध्य प्रदेश में फसल बीमा क्लेम में कथित गड़बड़ी का एक बड़ा मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। देवास और धार जिले के किसानों के बीमा दावों में हुई भारी हेरफेर को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें 944 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का दावा किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

राज्यों की जंग में अटका करोड़ों का सोलर प्लांट! MP-राजस्थान सीमा विवाद पहुंचा SC, पेयजल और सस्ती बिजली पर संकट

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच भूमि के आधिपत्य को लेकर सालों से चला आ रहा सीमा विवाद अब प्रदेश की करोड़ों रुपये की महत्वाकांक्षी सौर परियोजना पर भारी पड़ रहा है। मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील के ग्राम धनवाड़ा और रामनगर में बनने वाला सोलर प्लांट दो राज्यों के प्रशासनिक खींचतान के बीच अधर में लटक गया है। मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत की चौखट तक पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

डबरा में EOW का छापा: 5 हजार की रिश्वत लेते सहायक सचिव गिरफ्तार, PM आवास की किस्त के नाम पर मांगी थी घूस

ग्वालियर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिधौरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सोनू शर्मा को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अजय कुशवाहा पुत्र कैलाश कुशवाहा से रिश्वत की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *