mppsc

लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा: MPPSC ने दिया आखिरी मौका, अब अप्लाई किया तो 25 हजार देनी होगी पेनल्टी

हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवेदन का अंतिम अवसर दिया है, लेकिन इस बार देरी की कीमत भारी पड़ेगी। अब जो अभ्यर्थी आवेदन करेंगे, उन्हें 25 हजार रुपये की विशेष पेनल्टी के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

आयोग के अनुसार, पहले 3 अगस्त तक 3 हजार रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन करने की सुविधा दी गई थी। इसके बाद भी जिन उम्मीदवारों से आवेदन नहीं हो सका, उनके लिए अब नई व्यवस्था लागू की गई है। 4 अगस्त से 23 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए 25 हजार रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें: MP में ESB ने निकाली बंपर भर्ती: 2000 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, जानें फीस और परीक्षा की तारीख

18 अक्टूबर को होगी परीक्षा

एमपीपीएससी की एडीपीओ भर्ती परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अंतिम अवसर मिलने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

30 से 45 दिन में आएगा रिजल्ट

आयोग की योजना के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के 30 से 45 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए फरवरी-मार्च में साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किए जाने की संभावना है।

अभ्यर्थियों के लिए अहम सलाह

जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास यह अंतिम मौका है। हालांकि, उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि आवेदन में देरी की वजह से 25 हजार रुपये की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इसलिए आवेदन करने से पहले पात्रता, दस्तावेज और शुल्क संबंधी सभी नियमों की अच्छी तरह जांच कर लें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *