145

दिल्ली लक्ष्मी योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 24 घंटे में 1.45 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना को शुरू होते ही महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। योजना का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च होने के महज एक दिन के भीतर 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार रात 10 बजे तक योजना के लिए 1,47,215 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 10,286 आवेदन जमा किए जा चुके थे। बड़ी संख्या में महिलाओं के पोर्टल पर पहुंचने से योजना को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया था। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना पर 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अनुमान है कि राजधानी की लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

लक्ष्मी योजना के लिए 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये या उससे कम है।

कौन नहीं कर सकता आवेदन?

सरकार ने योजना के लिए कुछ पात्रता और अपात्रता शर्तें भी निर्धारित की हैं। जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी आर्थिक सहायता योजना या पेंशन का लाभ ले रही हैं। आयकर देने वाली महिलाएं या ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति निर्धारित सीमा से अधिक है। सरकारी कर्मचारी या ऐसे परिवार जिनमें कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो। तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाएं। जिनके घर की वार्षिक बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है। जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन है। आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाली महिलाएं। पात्रता सत्यापन के लिए आवेदक को अपने क्षेत्र के सांसद (MP) या विधायक (MLA) की सिफारिश भी देनी होगी।

कैसे मिलेंगे 2,500 रुपये?

सरकार द्वारा तय व्यवस्था के अनुसार, हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता राशि दो हिस्सों में दी जाएगी। 1,500 रुपये महिला के नाम से तीन साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा किए जाएंगे। 1,000 रुपये सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य महिलाओं को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनकी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कई जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी कार्ड, आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, संबंधित लोकसभा क्षेत्र के सांसद (MP) या विधानसभा क्षेत्र के विधायक (MLA) का सिफारिश पत्र (एंडोर्समेंट लेटर), 10 साल के निवास का प्रमाण आवेदक को दिल्ली में कम से कम 10 वर्ष के निवास का प्रमाण भी देना होगा। इसके लिए दिल्ली वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, गैस कनेक्शन की रसीद या बिल

उम्र साबित करने के लिए मान्य दस्तावेज

उम्र के प्रमाण के रूप में निम्न में से कोई एक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, मैट्रिक/10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जमा किया जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *