‘पप्पू यादव को मारना है’, जानलेवा हमले के बाद सांसद का बड़ा दावा, बोले- 10 बार आ चुका है कॉल
Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि, पूरे प्रदेश और देश में मेरे ऊपर हुए इस हमले को विरोध हो रहा है कि यह गलत है। योगी जी के साथ उनका फोटो है। मंडल अध्यक्ष है। वो कहता है, मारेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि, आज दस बार कॉल आ चुका है, इंटरनेशनल, नेशनल कि पप्पू यादव को मारना है।
पप्पू यादव ने बताया कि फोन करने वाले कहते हैं कि मैं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से बोल रहा हूं। तुम बाहर निकलो, तुमको मार देंगे। तुम माफी मांगो। बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू जब बीते शुक्रवार को पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु के वेश में राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी को लेकरनाट्य रूपांतरण किया था।
सच्चाई को कबूल करना चाहिए- पप्पू यादव
पप्पू यादव ने आगे कहा कि, राहुल जी, अखिलेश जी, प्रियंका गांधी, एफआईआर से डरते हैं क्या? और सच बोलने से एफआईआर में डरना चाहिए क्या? सच्चाई जो है, उसको कबूल करनी चाहिए? सवाल चंपत राय की चोरी का है, गोविंद गिरी का है, सवाल हनुमान से नचाने का है, सवाल करोड़ों आस्था का है, सवाल सनातन पर हमलों का है। आप उसकी बात मत करिएगा, उसकी बात नहीं कीजिएगा, आप उसकी बात करिए, और उसमें परवाह हम करें, मरवाने का, फैमिली पर हमला करने का, यह कहां से होगा? यह नहीं चलता है।
पीएम मोदी और अमित शाह से पूछा सवाल
पूर्णिया सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर भी कथित हमलावर की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ नजर आ रहा है। पप्पू यादव ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछा, PM साहब और गृह मंत्री जी बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दिया है? उन्होंने दावा किया कि, यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया।
सांसद ने कहा कि, बताइए आपकी पार्टी में चढ़ावा चोर कालनेमि ऐसे हत्यारों के संरक्षक कौन-कौन हैं? क्या आपका
भी इन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है? नहीं तो कार्रवाई हो।
हमले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया- भाजपा सांसद
पप्पू यादव पर हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, किसी प्रकार की हिंसा के हम उसके खिलाफ हैं। उनके ऊपर जो कुछ भी चप्पल फेंके गए हैं, जिसको कि उन्होंने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। लेकिन चप्पल फेंकना भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह नहीं होना चाहिए।
कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ था हमला
गौरतलब है कि पप्पू यादव यह हमला उस समय हुआ, जब वे दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पप्पू यादव पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई और उनपर चप्पल फेंका गया। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर पप्पू यादव ने उस समय कहा था कि, मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं… मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं। मैं डरूंगा नहीं। अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे।
ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बीजेपी के ‘अभेद किले’ में PK की एंट्री, नीरज सिन्हा 11,621 वोटों से पीछे