मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़! सरकारी अस्पताल में दलिया में मिली इल्ली, पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे सवाल

योगेश सिंह, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में मरीजों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार दलिया में इल्ली मिलने की शिकायत सामने आई है। घटना के बाद पोषण आहार की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि केवल एक-दो नहीं, बल्कि कई मरीजों के भोजन में कीड़े मिले हैं। उनका कहना है कि इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के बाद मरीजों और परिजनों में नाराजगी का माहौल है।

क्या बोले सिविल सर्जन?

मामले में जिला अस्पताल बेमेतरा के सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। मामले में किसी मरीज या परिजन द्वारा शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग होती है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें कमेटी के 4-5 सदस्य प्रतिदिन खाने की गुणवत्ता की जांच करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई बात सामने आई है, तो हम इसकी जांच करवाएंगे और यदि इसमें सत्यता पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई जरूर करेंगे।

दलिया में मिली इल्ली, देखिये वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *