instagram modi

Instagram पर PM Modi का जलवा! एक रील ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड; 24 घंटे में बदला पूरा खेल

PM Modi Reel Goes Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 24 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपना दूसरा पोस्ट शेयर किया. जिसके बाद इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है. इस वीडियो में उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर चिंताओं पर बात की थी.

10 लाख फॉलोअर्स बढ़े

इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो को कैप्शन में लिखा कि “कल मेरा वीडियो देखने वाले और अच्छे सुझाव भेजने वाले युवाओं का धन्यवाद.’ इस वीडियो पर 158 मिलियन व्यूज और 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. इस वीडियो को देखने के बाद PM मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट को 10 लाख से अधिक लोगों ने फॉलो किया है.

40 सेकेंड का वीडियो 

40 सेकेंड की क्लिप में पीएम मोदी युवाओं से जुडने के मौके के लिए शुक्रिया अदा करते हैं. शुरुआती वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, मोदी ने कहा “मुझे उम्मीद है कि आपका प्यार और सपोर्ट बना रहेगा और हमारा रिश्ता और भी मजबूत और एक्टिव होगा.”

यूजर्स के रिएक्शन 

उनकी रील पर लोगों ने कमेंट कर अपनी बात रखी. यूजर्स में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके भी थे, जिन्होंने एक मीम शेयर किया जिसमें सवाल था, “आपको क्या हो गया है?” कुछ दूसरे यूजर्स ने युवाओं से जुडने की कोशिश के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की. यह मैसेज PM के एक दिन बाद आया है, जिन्होंने एक सेल्फी वीडियो जारी करके घोषणा की थी कि सरकार एग्जाम पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *